हजारीबाग: डेढ़ किलो अफीम के साथ चार तस्कर धराये

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत पदमा थाना क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के पास से रविवार को पुलिस ने चार अफीम तस्करों को दबोचा है। इनकी गाड़ी से डेढ़ किलोग्राम अफीम भी बरामद किया गया है। इस बाबत एसडीपीओ मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि एक कार में अफीस की तस्करी की जा रही है। उक्त कार हजारीबाग से इटखोरी की ओर जा रही है। एसडीपीओ ने फौरन छापेमारी कर गाड़ी में सवार चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि धराये अफीम की कीमत लाखों में है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More