जसीडीह: ट्रेन दुर्घटना में चालक दोषी करार, निलंबित

जसीडीह: बैधनाथ- जसीडीह सवारी गाड़ी की दुर्घटना प्रकरण के मामले में हुई जांच के दौरान ईएमयू चालक एके शर्मा को दोषी पाकर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस हादसे की जांच एक विशेष टीम द्वारा की गई है। जांच टीम ने 63154 डाउन बैधनाथ- जसीडीह सवारी गाड़ी के जसीडीह स्टेशन पहुंचने के क्रम में चालक को लापरवाही के अलावे तेज गति से गाड़ी चलाने का दोषी पाया है। इसी को दुर्घटना का कारण भी बताया गया है। सीनियर डीई एनएच पाल व सीनियर डीई अविनाश कुमार ने चालक से लगातार पूछताछ के क्रम में पता चला कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा थी, लेकिन यहां केवल 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार होनी चाहिए। बहरहाल इतना तो तय है कि एक बड़ा हादसा टल गया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More