रामगढ़: 29 सितंबर को मोरहाबादी में जुटेंगे लाखों कर्मचारी

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की करेंगे मांग
रामगढ़: प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को जिले की पुरानी पेंशन बहाल राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले एक आवश्यक बैठक प्रदेश संगठन सचिव डॉ सुनील कुमार कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन लोकेश कुमार ने किया। तय किया गया कि हर हाल में पुरानी पेंशन को लेकर किये जा रहे आंदोलन को मजबूती प्रदान करना है। इस बाबत आगामी 29 सितंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान रांची में आहूत रैली में हजारों की संख्या में रामगढ़ जिले से विभागीय पदाधिकारी व चार पहिया वाहनों के अलावे बस व टेंपू ये शिरकत करने पहुंचेंगे।
कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की सहारा अपने भविष्य को सुरक्षित करने हेतु हर कोई चट्टानी एकता का परिचय देंगे। मोरहाबादी में प्रदेश स्तरीय विशाल महारैली के बाद मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जाना है। सभी कर्मचारियों में आक्रोश है, कि जनवरी 2004 के बाद से इन्हें लगातार ठगा जा रहा है। इनकी मांग है कि हर हाल में इन्हें पुरानी पेंशन ही चाहिए। बैठक में सभी प्रखंडों में सघन संपर्क अभियान भी चलाने का निर्णय लिया। मौके पर कुमारी सुचिता लिंडा, कुमार अनूप चौधरी, सुनील कुमार, आभा कुमारी, विद्या पाठक, वीरेंद्र धान, सुबोध पासवान, सुधा लिंडा सभी सघन संपर्क अभियान में लगे हुए हैं इन लोगों को जिम्मेवारी विशेष रूप से दी गई।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More