दुमका: झारखंड के दुमका में एक कलयुगी बेटे शमीम अंसारी उर्फ बाघा के दिमाग में शैतान सवार हो गया और उसने अपनी मां हसीना बीबी (48) को पत्थर से कूचकर जान से मार डाला। यह घटना शनिवार को काठीकुंड थाना अंतर्गत आमझरी व मंगलपुर गांव के बीच स्थित फुटबॉल मैदान के पास घटित हुई है।
गौरतलब है कि शमीम अपनी मां हसीना बीबी को लेकर किसी काम से पास के आमझरी गांव जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाले फुटबाॅल मैदान के पास ने मां ने बेटे से कुछ कहा। इस बाबत बेटा रेश में आ गया और वहीं पत्थरों से कूचकर मां की निर्मम हत्या कर दी। ग्रामीणों की माने तो आरोपी की कई बुरी आदतें थीं। इस बाबत घर से उसे अक्सर समझाया जाता था, लेकिन आज ये सारी हदें पार हो गईं। पुलिस सूचना मिलते ही फौरन घटनास्थल पर पहुंची व शव का कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां के हाथो हुई जघन्य अपराधी से पूरा गांव स्तब्ध है और आरोपी को कठोर से कठोर सजा देने की मांग कर रहा है।