कोडरमा: विधानसभा क्षेत्र के डूमरडीहा ग्राम अंतर्गत खरखारो में विश्कर्मा पूजा के मौके पर सांस्कृति कार्यक्रम आहूत किया गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता रविशंकर यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा आधुनिक युग के इंजीनियर माने जाते हैं। इसका कारण यह है, कि उन्होंने कई देवी व देवताओं के घर का निर्माण किया। इसलिए हम सभी को इनका अनुकरण करना चाहिए।
युवा नेता ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के मार्ग को अपनाकर जीवन को सार्थक किया जा सकता है। कहा कि वे अस्त्र- शस़्त्र के प्रदाता भी हैं। इस बाबत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद डूमरडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से समाज में का वातावरण सहज होता है। मन व मिजाज प्रसन्न होता है। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष सीताराम यादव, वार्ड प्रतिनिधि विनोद यादव, रविंद्र यादव, शिव शंकर यादव, दिनेश यादव, रमेश यादव, पवन कुमार के अलावे मनरेगा के जिला अध्यक्ष भोला कुमार दास, ओम प्रकाश दास सहित कई लोग मौजूद थे।