रामगढ़: मोदी सरकार से लोकतंत्र खतरे में: महेंद्र पाठक

रामगढ़: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सहायक सचिव महेंद्र पाठक सहित राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने रविवार को रामगढ़ पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ हुई पुलिसिया बर्बरता को लेकर पुछताछ की। श्री पाठक ने कहा कि मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार से देश का लोकतंत्र खतरे में हैं व इसके खिलाफ पार्टी व्यापक जन आंदोलन करेगी।
कहा गया कि किस प्रकार से पारा शिक्षक जितेंद्र को पुलिसिया आतंक के साये में 12 घंटे तक थाने में बंद करके रखा गया। वाम दल नेताओं को जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिन भर पुलिस गाड़ियों से पीछा करती रही व अंत में धोखे से होटल में बुलवाकर गिरफ्तार कर थाने ले गई। श्री पाठक ने कहा कि लाल झंडे के लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के आतंक के खिलाफ जनता को गोल बंद करने का काम करेंगे। नेताओं ने पारा शिक्षक को आश्वस्त किया कि अगर सरकार किसी भी तरह का मानसिक ,शारीरिक या आर्थिक रूप से उन्हें या उनके परिवार को प्रताड़ित करने का प्रयास करेगी तो जिले में सरकार के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई हेतु लामबंदी होगी।
वाम दल के लोगों ने आम जन से अपील की है कि सरकार के जनविरोधी नीति व रवैया के विरोध में सड़कों पर उतरें। किसी भी परिस्थिति में जन आवाज को दबाने वालों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करें। भाकपा प्रतिनिधिमंडल में राज्य कार्यकारिणी के मंगल सिंह ओहदार, डाडी प्रखंड के सचिव नेमन यादव, संतोष कुमार, मासस के वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह व मांडू काॅलेज के प्रोफेसर संतोष कुमार भी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More