दो नक्सली धराए, हथियार व विस्फोटक बरामद

गिरिडीह: भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैयाटांड़ से शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इस दौरान दो नक्सलियों सुनील हेंब्रम व प्रेम सोरेन को हथियारों व विस्फोटकों सहित दबोच लिया है। रविवार को पुलिस ने बताया कि दोनों नक्सली बाइक पर सवार थे व पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन इन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया।
बताया गया कि ये दोनों नक्सली सिधो कोड़ा दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं। इनके पास मौजूद एक काले बैग से एक देशी कट्टा, 315 बोर की पांच गोलिया, 3.3 की 54 पीस गोलियां, विस्फोटक, तार, सात डेटोनेटर, छह आधार कार्ड, तीन वोटर आईडी, 5 महिला व पुरुष की पासपोर्ट साइज फोटो सहित एक बाइक भी बरामद की गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More