चंदनकियारी: प्रखंड के नतुनडीह गांव निवासी निशित मोदक के 16 वर्षीय पुत्र भोला मोदक बारह सितंबर को घर से कुछ काम बताकर निकला था, शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनो ने खोजबीन करने शुरू किया। लेकिन कही से भी किसी प्रकार की जानकारी नही मिली। तेरह सितम्वर शाम तक पुत्र के बारे मे कोई सूचना नही मिलने पिता ने बरमसीया ओपी में लिखित शिकायत किया। पिता ने कहा कि मेरा एकलौता पुत्र भोला मोदक हैं। इस साल मेट्रिक परिक्षा में फेल हो गया था। उसके बाद साफ्लिमेंट की परिक्षा दिया था। बाहर सितम्वर को अचानक भोला ने कहा कि हम मेट्रिक की परिक्षा में पास हुए हैं। नतुनडीह मोड सें मिठाई लेकर आ रहे हैं। मिठाई लाने निकाला उसके बाद घर नहीं लौटा। भोला के माता पिता एंव परिजन का रो रो कर बूरा हाल हो गया हैं। पूरे गाँव में चर्चा का विषय बन गया हैं। लोगों के बीच तरह तरह की बातें हो रही है, कई अटकलें लगा रहे हैं कि कहीं बच्चा चोर उठाके तो नहीं ले गया है। बच्चे के मां-पिता ने लोगों से रोते हुए निवेदन कर रहे हैं कि कही किसी प्रकार के जानकारी मिलने पर सूचित करें।