रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल द्वारा घर-घर रघुवर कार्यक्रम के तहत शनिवार को वार्ड नंबर 4 के बूथ संख्या 38,39,40,41 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस बाबत रघुवर सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए समर्थन मांगा। कहा कि पार्टी द्वारा रखे गये 65 प्लस के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह कोर कमिटि व वार्ड चार के प्रभारी महेंद्र प्रजापति, अनुसूचित जन जाति के जिला उपाध्यक्ष कांति मुंडा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र शर्मा, कैंट अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, दीनदयाल कुमार,राजेश ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर अग्रवाल व अरविंद अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई।