रांची/देवघर: उपायुक्त नैंसी सहाय ने गुरुवार को स्पीयाडा कार्यालय का निरीक्षण कर वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने इस बाबत पूरे कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए वहां कार्यरत कर्मियों का पूरा ब्योरा लिया। श्रीमती सहाय ने दुमका जिला अंतर्गत बाबुपुर औद्योगिक प्रक्षेत्र में भूमि आवंटन संबंधी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कार्यालय परिसर के सौन्दर्यीकरण के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया कि जेम पोर्टल पर निबंधन कराते हुए जरूरत के हिसाब से सामाग्रियों की सूची तैयार कर जेम से क्रय करना सुनिश्चित करें। इस दौरान कार्यालय को प्राप्त आवंटन की जानकारी लेते हुए प्राप्त आवंटन के विरूद्ध खर्च की जाने वाली राशि की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मौके पार औद्योगिक विस्तार अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहायक सुजित कुमार, केसियर जयकांत चौधरी, राजेश कुमार झा सहित कई लोग मौजूद थे।