रामगढ़: सांसद के प्रति आभार जताया

रामगढ़: सदर अस्पताल के वंचित अभ्यर्थियों ने न्याय मिलने पर गुरुवार को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी से विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया। मालूम हो कि स्थानीय सदर अस्पताल के विभिन्न पदो पर निकली बहाली में भारी अनियमितता पायी गई थी। अनियमितता के विरुद्ध आजसू छात्र संघ ने आमरण अनशन व न्याय मार्च कर राजभवन घेराव किया था। वंचित अभ्यर्थियों के न्याय मिलने पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों व आंदोलनरत वंचित अभ्यर्थियों को बधाई दी।
उन्होंने आजसू छात्र संघ पदाधिकारियों को छात्र हित में बेहतर नेतृत्व करनें का निर्देश दिया। अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं समाजसेवी सुनीता चौधरी ने अभ्यार्थियो को संबधित क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करनें में सहयोग करने को कहा। आभार व्यक्त करने में विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार, खेमलाल महतो, बबलू कुमार, विकाश कुमार, जितेंद्र महतो, सुमन कुमारी, नमिता कुमारी, रीता कुमारी, लिली मारग्रेट, रेखा कुमारी, पार्वती देवी, रुबी कुमारी, बसंत कुमार, संजय महतो, इंद्रनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More