देवघर: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के मछमरा गांव में बच्चा चोर की अफवाह से फैली तो इसे ग्रामीणों ने सच मानकर सड़क जाम कर दिया। घटना के मुताबिक प्रियांशु नाम का 7 वर्षीय छात्र अचानक घर से गायब हो गया व लोगों ने अफवाह फैला दी, कि बच्चा चोरी हो गया है। जबकि हकीकत ये था कि प्रियांशु का अपने भाई से झगड़कर गुस्से में आकर अपने बड़े भाई को थप्पड़ मार दिया था। फिर वह उसके बाद डर से बाहर निकल गया। वह कहीं जाकर छिप गया। परिजनों ने तलाशा तो वह नहीं मिला। इस बाबत ग्रामीणों द्वारा यह अफवाह फैलाई गई, कि बच्चा चोर इसे उठाकर ले गया है ? फिर क्या था मामला बढ़ गया व लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बाद में बच्चा खुद ही झाड़ियों के पास पाया गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों का कहना था कि किसी ने अफवाह फैला दी कि उनके बच्चे को बच्चा चोर गिरोह वाले उठाकर ले गए हैं जिसके बाद यह लोग सड़क पर उतरे थे। पुलिस के अनुसार अफवाह फैलाने वाले पर मामला दर्ज कराया जाएगा।