कोडरमा: जयनगर में भाकपा की बैठक

कोडरमा: सांस्कृतिक भवन में भाकपा अंचल कमिटी जयनगर का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता उप प्रमुख वीरेंद्र यादव ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन भाषण भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिले में कलेक्टर राज चल रहा है। अफसरों की मनमानी पर लगाम लगाने जनसमस्याओं के सवाल का समाधान करने के लिए पार्टी को मजबूत करना होगा। पार्टी मजबूत होने पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा। चुकी सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी में ही लोकतंत्र है। देश में भ्रष्टाचार का आरोप सभी दल के नेताओं पर लगा, लेकिन वाम दलों के नेता वंचित रहे हैं। वाम दलों के नेता चरित्रवान होते हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि गांव गांव में लाल झंडा का परचम लहराना होगा। लाल झंडा ही देश में लोकतंत्र को बचाने का काम करेगा। उपप्रमुख वीरेंद्र यादव ने कहा कि धरती पर जब तक शोषण एवं दमन रहेगा तब तक कम्युनिस्ट पार्टी समाप्त नहीं होगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला नेत्री सोनिया देवी ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी मजदूरों के हित के लिए निरंतर आंदोलन चलाते रहती है।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान 24 सितंबर को जयनगर प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ के मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया। इसकी तैयारी के लिए सभी ब्रांच में बैठक की जाएगी। सम्मेलन को पुरुषोत्तम यादव, काली सिंह, रामेश्वर चौधरी, अर्जुन यादव, उमा देवी, सिंधु देवी, कामेश्वर पंडित, समीम खान, सुदामा यादव, ब्रह्मदेव राणा, रामकुमार यादव, हरि पासवान, मुस्तकीम अंसारी, सरवन कुमार चौधरी, नागेश्वर दास, दामोदर चौधरी, महेश पासवान, दिनेश यादव, विनोद यादव, सहदेव यादव, कैलाश पासवान, महावीर रजक, संतोष शर्मा, तुलसी पासी, बंसी यादव, बुलाकी यादव, गोविंद रजवार, लखन यादव, सुरेश पासवान, काली सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More