सोशल मीडिया पर है प्रशासन की पैनी निगाह: राजेश्वरी बी

दुमका: जिले की डीसी राजेश्वरी बी ने कहा है कि आये दिन सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण की दृष्टि से सोशल मीडिया एक शख्त माध्यम का पर्याय बन चुका है, ऐसे में सभी सूचना को कुछ पल में ही देश के कोने- कोने तक पहुंचाया जा सकता है। इस बाबत यह आवश्यक है कि तथ्यों की पड़ताल के बाद ही कोई सूचना को सोशल मीडिया पर डाला जाए।
बगैर कोई प्रमाण के सूचनाओं का संप्रेषण सोशल मीडिया पर कर देने से कई बार विपरीत स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खासकर पर्व-त्योहारों के समय कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने का काम किया जाता है, जो समाज के माहौल को बिगाड़ने का काम करता है। ऐसे लोगों की गतिविधियों पर जिला प्रशासन पैनी निगाहें रख रहा है और इस दिशा में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप ट्विटर, यूट्यूब के माध्यम से अफवाह फैलायी जाती है तो उक्त व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। डीसी ने कहा कि अगर व्हाटसएप्प ग्रुप पर किसी सदस्य द्वारा गलत सूचना प्रेषित की जाती है तो व्हाटसएप्प ग्रुप एडमिन की जिम्मेवारी तय की जाएगी। सोशल मीडिया पर किसी खबर को डालने से पहले खबर की सत्यता की जांच कर ही डाला जाए।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More