रामगढ़: घर- घर रघुवर कार्यक्रम चला

रामगढ़: भाजपा आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। इसके तहत मंगलवार को वार्ड एक के बूथ 3 से लेकर 9 तक में घर-घर रघुवर कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से उनके घरोें में पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश को उनके बीच रखा। कार्यकर्ताओं के सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। भाजपा नेताओ ने कहा कि सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश का कायाकल्प हो रहा है।
यह सरकार गरीबों के आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का काम कर रही है। साथ में उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत आर्थिक मदद,सुकन्या योजना,मात्र एक रूपये मे 50 लाख तक की संपति पर महिलाओं के नाम रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के बारे में जानकारी मुहैया करायी।
मौके पर वार्ड एक के प्रभारी रविंद्र प्रसाद शर्मा, कैंट महामंत्री व सदस्यता प्रभारी शिव कुमार महतो, प्रफुल्ल नारायण त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, कैंट अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, ओबीसी के जिला उपाध्यक्ष अविनाश सिंह यादव, कैंट उपाध्यक्ष कमला मिश्रा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पप्पु यादव, भाजपा नेता राजेश ठाकुर, मनोज महतो, सुशील चौधरी, शंकर रॉय सहित कई लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More