चंदनकियारी: प्रखंड के बरमसिया ओपी अंतर्गत आडिता पंचायत के मुरचागाढ़ा गांव में सोमवार देर शाम को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के आरोप में एक महिला की जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौप दिया गया। जानकारी के अनुसार मुरचागढ़ा में शाम को तीन अज्ञात लोगों को टहलते देखा, जिसमे दो पुरुष व एक महिला थी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मिलने के बाद उनसे पूछताछ के क्रम में दो व्यक्ति बाईक से फरार हो गया, जबकि एक अधेड़ महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा। पिटाई से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में लेकर उसका स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। वो कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।