चंदनकियारी में मोहर्रम का जुलूस निकला

चंदनकियारी: प्रखंड के इस्लामिक कमिटी मोहाल की ओर से मुहर्रम के अवसर पर जुलूस निकाला गया। इस बाबत प्रशासन की निगरानी में काफी संख्या में मोहाल, आमलाबाद एवं भंडारीबंध के इस्लाम धर्मालंबियों ने जुलूस की शक्ल में मोहाल महजीद से आमलाबाद चौक तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे। रास्ते में कई जगहों पर हिंदुओं ने शरबत पिलाकर सामूहिक एकता का परिचय दिया। उन्होंने इस बाबत मुस्लिम भाइयों के ताजिया का स्वागत किया। लोगो ने एक से बढ़कर एक करतब प्रस्तुत कर लोगोेे का मन मोह लिया। इस्लाम धर्म के अनुयायियों को मुहर्रम की बधाई दी गई। मौके पर पंचायत समिति के अख्तर ने कहा कि चंदनकियारी में कोई भी पर्व हो यहां के लोग के द्वारा हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाया जाता हैं। जो भारत में अनेकता में एकता एवं अखंडता का परिचय कराते रहे हैं। इसके बाद जुलूस सिह टोला के हनुमान मंदिर के पास पहुंचकर अपने करतब दिखाए। प्रखंड के कई इलाकों में मोहर्रम शांतिपूर्ण व उल्लास के साथ संपन्न हो गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More