कोडरमा: स्थानीय बहुउद्देशीय भवन में एक आवश्यक बैठक डोमचांच के बुद्धिजीवियों द्वारा रखी गई। इस बाबत सर्वसम्मति से डोमचांच नगर विकास समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष के रूप में भरत नारायण मेहता, उपाध्यक्ष पवन कुमार पांडेय, सचिव महेंद्र प्रसाद वर्मा, उपसचिव मिथिलेश यादव एवं कोषाध्यक्ष शिव शंकर राम चुने गए। संगठन के अध्यक्ष श्रीमान भरत नारायण मेहता जी ने नगर विकास समिति के गठन का महत्व के बारे में उन्होंने बताया कि समिति का गठन नगर में हो रहे विकास योजनाओं चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना या फिर सड़क निर्माण के साथ अन्य योजनाएं को सही तरीके से हो।
यह इस समिति का काम होगा। सचिव महेंद्र प्रसाद वर्मा ने डोमचांच के बुद्धिजीवियों के इस प्रयास को काफी सराहा और एक होकर डोमचांच के विकास के लिए अपना समय और सहयोग देने के लिए सब का धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी कामाख्या नारायण सिंह, मुरली राम, प्रभाकर लाल रावत, राजेश सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, महेंद्र यादव, महादेव साव, शक्ति सिंह, सुजीत कुमार, रंजीत सिंह, देवेंद्र मेहता, सरोज मेहता के साथ साथ कई बुद्धिजीवी मौजूद थे।