रामगढ़: पंचायत प्रभारियों की बैठक संपन्न

हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र, जहां दवाओं की बिक्री को लेकर जांच की मांग की गई है।
रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी चितरपुर मंडल कोर कमेटी एवं मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष रामकिशन दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह चितरपुर मंडल प्रभारी रंजन सिंह छोटन उर्फ फौजी ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र के साथ हमें एक-एक बूथ का गंभीरता से अध्ययन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। बैठक में मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ समीक्षा एवं सदस्यता के बारे में चर्चा की गई। बैठक में चितरपुर मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद, 20 सूत्री मंडल अध्यक्ष रमेश वर्मा, मंडल सदस्यता प्रभारी अयोध्या प्रसाद वर्मा आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए । बैठक का संचालन चितरपुर मंडल महामंत्री अजय पटवा एवं धन्यवाद ज्ञापन बैजनाथ प्रसाद ने किया । मौके पर मंडल सांसद प्रतिनिधि दीनबंधु पोद्दार, उपाध्यक्ष अर्जुन बर्मा, बैजनाथ प्रसाद, महेश साव, बसंत प्रसाद, प्रयाग साव, जिवन महतो, दुर्गाचरण पासवान, मूंगा लाल महतो, आकाशदीप कुमार, शैलेश राम दांगी, बासुदेव प्रजापति, शिवलाल हांसदा, रविंद्र कुशवाहा, जावेद सलीम, दशरथ प्रजापति आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More