रामगढ़: संस्कार व संस्कृति बताता है करमा: ममता देवी

रामगढ़: कांकेबार स्थित महामाया टुगरी में सोमवार को करमा पूजा महोत्सव आहूत किया गया। इस बाबत मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने करम पूजा महोत्सव में शामिल होकर विधिवत पूजा अर्चना की। महिलाओं ने गीत के नृत्य पेश कर सांस्कृतिक रंग जमा दिया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी ने कहा कि करमा झारखंड की प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने का पर्व है। यह भाई- बहन के अटूट श्रद्धा और आस्था के अलावे संस्कृति और सभ्यता के बारे में बताता है। कहा कि झारखंड की इन्ही त्योहारों के बूते विश्व में अपनी अलग पहचान है।
मौके पर भरत कुमार, योगेंद्र महतो, गोविंद महतो, नेवालाल महतो, संजय महतो, प्रकाश महतो, देव आनंद महतो, संतोष महतो, नरेश कुमार, अशोक सुरेश, हीरालाल महतो, सीताराम महतो, सहदेव महतो, कालेश्वर महतो, गायत्री देवी, शकुंतला देवी, उषा कुमारी, पलक कुमारी, नीलम कुमारी, नमिता, विनीता ,मीना कुमारी ,ममता कुमारी, प्रीति कुमारी, संजना कुमार सैकड़ों लोगों ने करमा महोत्सव में जमकर थिरके।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More