रामगढ़: समृद्ध संस्कृति का प्रतिक है करमा पर्व: चंद्रप्रकाश

रामगढ़: 14वें झूमर प्रतियोगिता का समापन स्थानीय कैथा फुटबॉल मैदान धूमधाम से संपन्न हुआ। इस बाबत बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि करमा प्रकृति पर्व है। इसके माध्यम से हम प्रकृति से जुड़ते हैं। करमा भाई बहन का भी पवित्र पर्व होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतिक है।
इस बाबत मौके पर मौजूद समाजसेवी सुनीता चौधरी ने कहा कि करमा हमारी मूल संस्कृति का परिचायक है। झूमर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों का जुटान होता है। आपसी सौहार्द बढता है। उन्होंने आयोजन समिति को कार्यक्रम आहूत करने के लिए साधुवाद दिया। विशिष्ट अतिथि के रुप में यहां नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, रामगढ़ महिला मोर्चा की अर्चना महतो, नगर अध्यक्ष अराधना राज उपस्थित थे। करमा झूमर प्रतियोगिता मे रामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बालिका वर्ग ने हिस्सा लिया। झूमर प्रस्तुति कर बालिकाओं ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान झारखंडी संस्कृति की अद्भुत छटा दिख रही थी। मौके पर राजेश कुमार महतो, सचिव कैलाश महतो, कोषाध्यक्ष संजय करमाली, देवधारी महतो, रोशन महतो, राजेन्द्र महतो, सुरेश रविदास, पंचम महतो रामप्रकाश महतो, गुड्डू पटेल, विनोद महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More