गिरिडीह: पूर्व राजस्व कर्मी की गोली मारकर हत्या

गिरिडीह: जिले में एक सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी अली बख्श की रविवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गया है। मृतक बिरनी में हल्का राजस्व कर्मचारी सह सीआइ के पद पर कार्यरत थे। हत्याकांड को हमलावारों ने उनके घर में घुसकर अंजाम दिया व फिर फरार हो गए।
रविवार की रात को करीबन ढाई बजे अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे व फिर उन्हें नींद से जगाया। अली बख्श जैसे हीं अपने घर की खिड़की के समीप आये, तो अज्ञात लोगों ने उनके सिर में दो गोली मार दी। तत्काल मौके पर ही राजस्वकर्मी ने दम तोड़ दिया। गोली की आवाज इतनी तेज थी, कि दूसरे कमरे में नींद से सो रही उनकी बेटी रुबी परवीन व बेटा हसनैन अपने पिता के कमरे में पहुंचे, तो देखा कि वे लहूलुहान पड़े हैं। देखा चौकी के पास खून पसरा हुआ है और खिड़की में दो छेद भी दिख रहा है। आपको बता दें कि जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया तो उस वक्त बारिश होने के साथ- साथ बिजली भी कड़क रही थी। इसी कारण घर के लोगों को कोई खास अहसास नहीं हो सका।
देर रात ही अली बख्श को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इस प्रकरण में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लिये गये लोगों में मां-बेटा भी हैं। देखेनेवाली बात ये होगी, कि पुलिस इस मामले में हत्यारों की तलाश कब तक कर पाती है ?
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More