भंडरा (लोहरदगा): भंडरा थाना क्षेत्र के कुंदो बड़की टोली में आर्मी जवान की पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी परमेश्वर साहू, इंस्पेक्टर के साहू व थाना प्रभारी संत कुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से पूरे मामले की छानबीन में जुट गये हैं। ग्रामीणों की माने तो आर्मी जवान डोमन उरांव की पत्नी राजधानी उरांव (19 वर्ष) को शनिवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने गला दबाकर जान से मार डाला है।
ग्रामीणों का ये भी कहना है कि वारदात होने की शाम को एक मोटरसाइकिल से तीन लोग राजधानी उरांव से मिलने आये थे। घटना के पीछे इन्ही युवकों पर संदेह जताया जा रहा है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे विवाहिता के साथ दुष्कर्म व फिर गला दबाकर हत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि मामले का साफ खुलासा पूरे अनुसंधान के बाद ही क्लीयर हो पाएगा। विवाहिता के पति डोमन उरांव हिमाचल प्रदेश में बतौर आर्मी जवान कार्यरत हैं।