मुद्दाहीन है विपक्ष
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने रविवार को कहा, कि प्रदेश में विपक्ष मुद्दाहीन है, जिसके पास आज के दिन कोई एजेंडा ही नहीं है। ऐसे में ये माना जा सकता है, कि विपक्ष अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है, जबकि रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने विकास के अभियान के बाबत जनता का विश्वास जीत लिया है। सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ गया है।
श्री शुक्ल ने कहा कि सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में विकास सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशक किया है। इस विकास के अंदर हम हर एक को स्पर्श कर रहे हैं। कहा कि विपक्ष का जनकल्याण क लिए कोई उद्देश्य ही नहीं है। झारखंड की जनता पूरी तरह भाजपा की झारखंड सरकार के विकास रथ के साथ खड़ी है। कहा कि इस बार 65 पार को अपने समर्थन और जनादेश से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मजबूत इच्छा शक्ति के साथ लोगों को एक निश्चित दिशा देने का काम किया है। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए योजनाएं बनाई गईं। निर्बलों को सशक्त किया गया। यह सरकार गांव और शहर के बीच संतुलित विकास देकर एक निश्चित रास्ते पर चलने का काम किया है।
शुक्ल ने कहा कि भाजपा की परंपरा है कि जनता जहां शासन करने का मौका देती है, वहां की सरकार काम करने का अपना हिसाब भी देती है। उस परंपरा का ईमानदारी से निर्वहन झारखंड में मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री, सांसद, विधायक तथा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। हमारी सरकार जनता के बीच में सरकार की उपलब्धियों को प्रत्यक्ष तौर पर रखने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री खुद जनता से सीधा संवाद कायम कर उनकी समस्याओं को त्वरित निष्पादित करने का काम करते आएं हैं।