देवघर: जिले की महिलाओं को उद्योगों से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए मारवाड़ी महिला समिति ने उद्योग मेला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। दो दिवसीय इस मेले के माध्यम से महिलाएं अपने उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी।
स्थानीय बैंक्विट हॉल में लगाए गए प्रदर्शनी सह मेला में 50 से ज्यादा महिलाओं ने अपने प्रोडक्ट लगाए हैं। इसमें आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली से संबंधित परिधान व सजावट के सामान सहित श्रृंगार के सामान भी बेचे जा रहे हैं। संस्था की अध्यक्ष रेणु जैन ने कहा कि इस तरह के मेले से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बेहतर कदम है। दिवाली और दुर्गा पूजा नजदीक है, ऐसे में इनके प्रोडक्ट बिक जाते हैं। इन्हें इससे प्रोत्साहन मिलने के साथ- साथ व्यापार करने की प्रवृत्ति भी आती है। महिलाओं का कहना है, कि साल भर इसके लिए मेहनत करती हैं। सालों साल हमें सफलता मिलती जा रही है।