देवघर: 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर: जिले में साइबर पुलिस ने डीएसपी नेहाबाला के नेतृत्व में तीन अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी कर ग्यारह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार है। उनके पास से 21 मोबाइल , 8 एटीएम, 9 बैंक पासबुक, एक दोपहिया वहां और एक चार पहिया वाहन जब्त किये गए। जिले के एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शहर के बिग बाजार में गिरिध जिले के चार साइबर अपराधी अपने वॉलेट से खरीदारी करने केे लिए आ पहुंचे है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से चार की गिरफ्तारी हुई। दूसरी छापेमारी देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में हुई, यहां से भी चार इनके पास से एक चार पहिया वहां के साथ 7 मोबाइल भी बरामद हुए। तीसरी छापेमारी मधुपुर थाना क्षेत्र से हुई। गिरफ्तार 11 साइबर अपराधियों में 2 वैसे अपराधी भी शामिल हैं, जिन्हें विगत दिनों मुंबई से जमानत मिली थी। धराए युवकों में नवीन कुमार मंडल, अमित कुमार, राजकुमार, दिलीप कुमार सोनाराय ठाढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी है, जबकि पारो राणा, पिंटू राणा, मंटू कुमार, रत्नेश्वर मंडल गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना के रहने वाले हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More