कोडरमा: रेलवे लाइन पर मिला विवाहिता का शव

कोडरमा: धनबाद-गया रेलखंड के परसाबाद तथा यदुडीह रेलवे स्टेशन के बीच घरौंजा पंचायत सचिवालय के समीप अप लाइन में 30 वर्षीया विवाहिता का शव रेलवे लाइन से बरामद किया गया। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार घरौंजा निवासी सहदेव यादव की पत्नी सुमिता देवी बीते गुरुवार की रात लगभग 2.30 बजे घर से निकली थी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को रेलवे लाइन पर देखा। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी हजारीबाग पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुमिता देवी का पति सहदेव यादव अपने पिता की हत्या के मामले में हजारीबाग जिले में आठ साल से सजा काट रहा है। सुमिता देवी को 12 वर्ष का एक पुत्र तथा आठ वर्ष की एक पुत्री है। घटना के बाद से उसकी सास, देवर शिवकुमार यादव (24), 12 वर्ष का बेटा तथा 8 साल की बेटी फरार हैं। मृतका का मायका हजारीबाग जिले के चलकुशा थानांतर्गत पलमा में बताया जाता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More