जमशेदपुर: जिले के जुबिली पार्क में गुरुवार को एक युवक ने एक लड़की को मार- मारकर अधमरा कर दिया। दरअसल ये युवती उसकी प्रेमिका रह चुकी है और किसी दूसरे के साथ पार्क में बैठी हुई थी। पूर्व प्रेमी को इसकी सूचना मिलने पर वह वहां आ धमका। एआइएमएम नेता आफताब सिद्दकी ने घायल युवती को होश में आने के बाद अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पहला प्रेमी प्रेमिका को खोजते-खोजते पार्क पहुंचा व वहां अपनी प्रेमिका को दूसरे प्रेमी के साथ देखते ही हमलावर हो गया। प्रेमिका को इतना मारा, कि वह मरनासन्न हो गई। घटना को देखते हुए दूसरा प्रेमी वहां से चंपत हो गया, जबकि वहां मौजूद लोगों ने लड़की की जान बचाई। इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।