रांची: सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 14 सितंबर कोे होगा। इसमें दोपहर 12 बजे से रोगियों की हृदय रोग की जांच की जाएगी। शिविर में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नई दिल्ली के कार्डियोलाजिस्ट डॉ राजीव राठी अपनी सेवाएं देंगे। जनसंपर्क विभाग के वरीय प्रबंधक दीपक कुमार के अनुसार मरीज के पास अगर पहले से चल रहे इलाज की रिपोर्ट और जांच के पेपर हैं तो साथ लाएं।