ई-स्टांप चाहिए तो ऑनलाइन पे करें, हजारों वेंडरों का रोजगार छिन जाएगा

नई व्यवस्था आज से
रांची: झारखंड में गुरुवार से ई-स्टांप पेपर बेचने की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और अब लोगों को निबंधन शुल्क की तरह ई-स्टांप के लिए भुगतान ऑन लाइन करना होगा। ऐसे में स्टांप पेपर बेचने सहित प्रज्ञा केंद्र में काम करने वाले हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
मुद्रांक विक्रेता संघ के पदाधिकारियों की मानें तो स्टांप पेपर बेचने वालों के माध्यम से ई-स्टांप की बिक्री की जा रही है। इसे काफी आसानी से आमलोगों को मुहैया कराया जा रहा था, लेकिन अब ऑनलाइन व्यवस्था आरंभ होने के बाद वेंडरों का रोजगार खत्म हो जाएगा यानि हजारों की संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि स्टांप पेपर बेचने वालों की सेवा समाप्त करने के निर्णय के कारण ही अब अनुबंध का नवीकरण नहीं किया जा रहा है, जिससे गुरुवार से स्टांप पेपर बेचने वाले अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे, वहीं जो ऑनलाइन व्यवस्था की गयी है, उसमें होने वाली दिक्कत आज से ही नजर आने लगी है।
इस बाबत सांसद महेश पोद्दार और विधायक विमला प्रधान ने मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री को पत्र लिख कर बताया कि पड़ोसी राज्य में भी ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने के बाद आमजनों को दिक्कत हो रही थी। ऐसे में दोबारा पुरानी व्यवस्था को ही लागूू कर दिया गया। देश के 21 प्रदेशों में ई-स्टांप पेपर बेचने की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, ऐसे में झारखंड में भी ऐसा जारी रहे। बहरहाल अब देखनेवाली बात ये होगी कि सरकार इस मामले को लेकर कौन का रुख अख्त्यिार करती है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More