रामगढ़: भीड़ की पिटाई से घायल अधेड़ की रिम्स में मौत

रामगढ़: जिले के चुटूपालू घाटी के पास गड़के में बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ ने पीट-पीटकर एक अधेड़ की जान ले ली। मॉब लिंचिंग के इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि मंगलवार को व्यक्ति को बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीट रहे थे।
सूचना मिलने पर फौरन मौकाए-वारदात पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को पहले छुड़ाया व फिर घायल अवस्था में उसे राजधानी के रिम्स में भर्ती कराया, लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने गिरफ्तार पांच लोगों ने सघन पुछताछ की है। दूसरी ओर भदानीनगर के सुद्दी गांव में बच्चा चोर के शक में युवकों ने एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। देवरिया गांव के चारी टोंगरी निवासी जितेंद्र मुंडा सोमवार की रात को कोड़ी गांव से अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे।
इसी क्रम में जब वे सुद्दी गांव से गुजर रहे थे तब वहां पर रात में जितेंद्र को जाते देख गांव के युवकों ने उसे बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया। अनजान व्यक्ति को रात में गांव में देख युवकों ने उससे सख्ती से पूछताछ किया। तब उसने अपना परिचय देकर अपना पता बताया और कुछ ग्रामीणों से बात कर उसे रात में ही छोड़ दिया गया। इसके अलावा भीड़ में शामिल होकर उस युवक को पीटने वालों में कौन-कौन लोग शामिल थे, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नाम का खुलासा भी खबर लिखे जाने तक नहीं किया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More