एक लाख का इनामी उग्रवादी प्रशांत ठाकुर गिरफ्तार

रांची: झारखंड पुलिस ने एक लाख के इनामी उग्रवादी को धर-दबोचा है। पलामू पुलिस को ये सफलता राजधानी रांची के नामकुम में हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली का नाम प्रशांत ठाकुर है। उसे पलामू ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार ये पिछले 18 साल से फरार था।
रांची पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. लेकिन, पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला की स्पेशल टीम ने इस नक्सली को धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी में नामकुम थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व अन्य पुलिसकर्मी की मदद ली गयी। प्रशांत ठाकुर गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का रहने वाला है। प्रशांत ठाकुर खटट युवा मोर्चा का केंद्रीय उपाध्यक्ष भी है। उसके खिलाफ चैनपुर थाना में एक मामला दर्ज हुआ था, तब से ये फरार था और पुलिस को इसकी तलाश 2011 से थी। 2014 तक इस उग्रवादी के खिलाफ सात विभिन्न मामले दर्ज हुए हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More