देवघर: मधुपुर के किसान भवन में पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक की, जिसकी अध्यक्षता जयप्रकाश मंडल ने की किया। मौके पर बदलाव यात्रा के तहत आगामी 31 अगस्त को देवघर में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के होने वाले आम सभा की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी में कहा कि संथाल परगना में बदलाव यात्रा का कार्यक्रम साहिबगंज से शुरू हुआ। जो देवघर में इकतीस अगस्त को समाप्त होगा। यहां कार्यकर्ताओं को बताया कि रघुवर सरकार विफलताओं की जानकारी दी जाएगी। कहा कि हर मामले में रघुवर सरकार विफल रही। सुबे में सारी योजनाएं बंद है। बेरोजगारी बढ़ी हुई है, मनरेगा, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई हैं। सरकार जहां-तहां शराब दुकान खोलने में मस्त है। कहा कि मधुपुर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के समीप शराब दुकान खोल दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि निर्धारित तिथि में हजारों की संख्या में देवघर पहुंचकर बदलाव यात्रा को सफल बनाना है ।