रांची : झारखंड राज्य के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने बुधवार को अपने आवासीय कार्यालय में एकलव्य तीरंदाजी केंद्र सिल्ली को तीरंदाजी का एक रिकर्व और एक कंपाउंड सेट प्रदान किया। मंत्री ने कहा कि जल्द ही राज्य के सभी प्रशिक्षण केंद्र पर खिलाड़ियों के लिए जरूरी खेल सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। मौके पर मंत्री के आप्त सचिव शुशांत मुखर्जी, सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो, बीजेपी नेता अमित सिंह, प्रकाश राम, प्रशिक्षक, सेंटर फॉर एक्सीलेंस, रांची और एकलव्य तीरंदाजी केंद्र, सिल्ली, शिशिर महतो, प्रशिक्षक, एकलव्य तीरंदाजी सेंटर, सिल्ली, राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज अनुराधा कुमारी और सरिता कुमारी उपस्थित थी।