देवघर: नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन स्थित एक निजी क्लिक संजना क्लीनिक में मरीज के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद क्लिनिक संचालक पर एफआईआर दर्ज हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जसीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला का इलाज इस क्लीनिक में चल रहा था और देर शाम उसकी मौत हो गई।
मौत के बारे में परिजनों ने बताया कि बेहोश करने के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया, लेकिन महिला होश में नहीं आई जिसके बाद परिजनों ने शव को ले जाने की बात कही लेकिन क्लीनिक संचालक द्वारा ना ही जवाबदेही दी गई और ना ही इनको डेथ सर्टिफिकेट ही दिया गया हालात और तब खराब हो गए जब दिल्ली के द्वारा परिजनों को धमकी दी गई, कि शव को ले जाओ नहीं तो रंगदारी और मारपीट का केस दर्ज कर देंगे।
इस बाबत क्लिनिक संचालक और डॉक्टर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पीसीआर की टीम पहुंची व काफी समझाने बुझाने की कोशिश की गई। बावजूद इसके परिजन मानने को तैयार नहीं थे। आखिरकार परिजनों के बयान पर निजी क्लिनिक और डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। नगर थाना के इंस्पेक्टर ने कहा कि मामला संगीन है और परिजनों के बयान पर फायर दर्ज किया जा सकता है मामले का अनुसंधान कर गिरफ्तारी की जाएगी