रांची: अनगडा व राहे प्रखंड अंतर्गत अंबाझरिया पंचायत में मंगलवार की रात आपसी अंर्तकलह व झंझट के बाद 65 वर्षीय डेम्बा उरांव सहित 25 वर्षीय पार्वती की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला अंर्तजातीय विवाह से संबंधित है और इसी कारण पारिवारिक सदस्यों के बीच बराबर झंझट व मारपीट की वारदात हुआ करती थी, लेकिन बीती रात ये जघन्य वारदात में परिणत हो गई। पुलिस ने इस बाबत मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस ने वहां से हत्या में प्रयोग किये कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार चार साल पहले डेम्बा उरांव के छोटे बेटे रोहित उरांव ने लोहरा समाज की पार्वती देवी के साथ शादी की थी। दोनों की चार साल की एक बेटी है। शादी के बाद रोहित के घर में अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात रोहित ने खाना खाने के दौरान लाइट जलाई। इसके बाद उसके पिता ने लाइट बुझाने को कहा तो पार्वती व डेंबा के बीच में झंझट हो गया। मामला इतना गंभीर हो गया, कि पार्वती ने एक डंडे से डेंबा उरांव पर हमला कर दिया। इसी बीच डेंबा ने मंझले व बड़े बेटे को बुला लिया। फिर से विवाद हो गया और फिर मंझले बेटे बंधन राम उरांव ने कुल्हाड़ी से पार्वती देवी पर कई बार वार कर दिया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। बीच-बचाव कर रहे डेंबा उंराव के सिर में चोट लगने के कारण उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बंधन को गिरफ्तार कर लिया और महिला व उसके ससुर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया।