रांची: छात्र संघ चुनाव को लेकर वीसी ने दिये निर्देश

रांची: छात्र संघ चुनाव को लेकर रांची विश्वविद्यालय प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों में जुट गया है और इसी के तहत मंगलवार को कुुलपति डाॅ रमेश कुमार पांडेय ने सभी कॉलेजों व पीजी विभाग के विभागाध्यक्षों के साथ एक विशेष बैठक आहूत कर छात्र संघ चुनाव के बाबत दिशा-निर्देश दिये।
वीसी ने कॉलेज प्रबंधकों को कहा कि वो चुनाव को लेकर सतर्क रहें व प्रत्याशियों की अटेंडेंस की भी जानकारी लें। गौरतलब है कि 2019-20 के लिए रांची विश्वविद्यालय सितंबर में चुनाव कराने जा रहा है। इस बाबत वह प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को युद्ध स्तर पर अमलीजामा पहनाने में जुटा हुआ है। आरयू प्रशासन द्वारा तमाम कॉलेजों और पीजी विभाग के विभागाध्यक्षों के साथ एक विशेष बैठक कर चुनाव की प्रक्रियाओं को लेकर चर्चा की गई है। ज्ञात हो कि विगत साल प्रत्याशियों की एटेंडेंस को लेकर काफी हंगामा हुआ था, लेकिन इस बार रांची विवि पूरी तरह से मुस्तैद है। छात्र संघ चुनाव की तिथि और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाए, इसे लेकर बूथ की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More