रामगढ: नगर के स्थानीय साहू धर्मशाला में मंगलवार को रामगढ़ कैंट दशहरा समिति की एक बैठक आयोजित हुई। इस बाबत अध्यक्षता कमेटी के संरक्षक बलजीत सिंह बेदी व संचालन रविंद्र शर्मा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय फुटबॉल मैदान में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का विशालकाय पुतलों का दहन किया जाएगा, ताकि समाज में एक अच्छा संदेश दिया जा सके।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रावण दहन को भव्य बनाने के लिए अपने अपने विचारों को रखा तथा इस बार विशेषकर विद्युत साज-सज्जा और पटाखों पर ज्यादा ध्यान देने की बातों को रखा गया। इस बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गई। समिति की आगामी बैठक साहू धर्मशाला में ही 29 अगस्त को दिन 11 बजे से रखा गया है इस बैठक में समिति से जुड़े तमाम पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में राजेंद्र नायक, महेंद्र मुंडा, छोटन सिंह ,पप्पू यादव, नरेंद्र चंचल, छोटू वर्मा, रंजन सिंह, भगवान प्रसाद, किसन राम अकेला, नीरज प्रताप सिंह, राजेश ठाकुर, धनंजय कुमार पुटुस, राजकुमार यादव, मुन्ना खटीक, अजीत गुप्ता, बृजेश पाठक, मणिशंकर ठाकुर, विजय पाठक, टीपू सिंह, धीरज कुमार साहू, उमेश विश्वकर्मा, अजय सिंह मुन्ना, ऋषिकेश सिंह, अयोध्या बर्मा, सुरेश प्रसाद वर्मा, मिथिलेश गुप्ता, सत्यजीत चौधरी, धीरज कुमार साहू, मनीष कुमार, मनोज सिंह, नागेंद्र सोनकर, मुकेश कुमार, बबलू कुमार, छल देव महतो आदि लोग मौजूद थे ।