गुमला: पत्नी व बेटे की हत्या कर युवक घंटो बैठे रहा शव के पास

गुमला: जिले के घाघरा थाना अंतर्गत कुगांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां के जोगेश लोहरा (30) ने अपनी पत्नी बसंती देवी सहित सौतेले बेटे लाला लोहरा (3) को पहले गला दबाकर जान से मार डाला और फिर वहीं शव के पास घंटों बैठा रहा। वारदात की सूचना देने पर पहुंची पुलिस की टीम ने मौके से आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के सामने आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस निरीक्षक ने इस मामले में कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर वे यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक युवक ने आपसी विवाद के दौरान अपनी पत्नी सहित बच्चे को गला दबाकर जान से मार डाला है। इसके बाद आने पर पाया, कि दोनों की मौत हो चुकी है। पुछताछ के बाद गिरफ्तार जोगेश को जेल भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस ने पड़ताल आरंभ कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि जुगेश नशा करता था और उसकी पहली शादी से दो बच्चे सोनू लोहरा (7) व अंकित लोहरा (5) हैं। नशा करने के चलते ही उसकी पहली पत्नी से उसे छोड़ दिया। इसके बाद इसने बसंती से विवाह किया। उसका एक बेटा था। कुछ दिनों तक तो इनके बीच ठीक रहा, लेकिन बाद में विवाद आरंभ हो गया। इसी दौरान जोगेश और बसंती एक किराए के मकान में रहने लगे। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को इनके बीच झगड़ा हुआ था। जोगेश इसके बाद कुगांव पहुँच गया और शाम को बसंती भी बेटे के साथ पहुंची। इसी क्रम में झगड़ा होने के बाद आरोप ने इनकी हत्या कर दी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More