कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के पंचायत पुरनानगर में झामुमो प्रखंड ईकाई की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता रविशंकर सिंह जबकि संचालन सुरेश साव ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से वरीय नेता गोपाल यादव, जिला सह सचिव गोपी यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष दिवाकर तिवारी मौजूद थे। बैठक में पंचायत समिति गठन के साथ साथ बुथ कमिटी का भी गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष दिलीप कुमार रजक व उपाध्यक्ष अल्लाउद्दीन, सचिव शिवकुमार सिंह और कोषाध्यक्ष मेराज उद्दीन को बनाया गया। कार्यकारणी में सदाम हुसैन, मो आमिन उद्दीन, बैजनाथ पंडित, मिन्हाज मियां, प्रकाश पंडित, इम्तियाज अली, अमजद अली, आफताब आलम, मंसूर खान, अफताब आलम को लिया गया। बैठक को सबोधित करते हुए वरीय नेता गोपाल यादव ने कहा कि झामुमो की सरकार बनेगी तो पांच लाख नोकरियां देने का वादा हेमंत सोरेन ने किया है। इस दौरान कई लोगो ने झामुमो का दामन थामा। मौके पर टुकलाल यादव, अफजल उर्फ गुड्डू, जगदीश रजक, सचिन राणा और अन्य लोग मौजूद थे।