मुख्यमंत्री के ससुराल से चोर ले गये जेवर

पुलिस पड़ताल में जुटी
जमशेदपुर: राजधानी में पुलिस की नाक में दम करने के बाद इस बार चोरो ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के ससुराल में हाथ साफ किया है। रविवार को तड़के तीन बजे घटी इस घटना की सूचना पाकर पुलिस फौरन चोरों के सर्च अभियान में जुट गई है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पुलिस सुराग ढूंढने में जुटी है। बताया जा रहा है कि चोर लाखों रुपये के गहने ले गये हैं, लेकिन पुलिस के अनुसार 50 हजार की चोरी हुई है।
चोरी के वारदात के बाद चोर घर के पिछले दीवार से चंपत हो गये। मुख्यमंत्री के साले दीपक साहू की शिकायत पर सोनारी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मौके पर खोजी कुत्ते के साथ पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। मुख्यमंत्री के तीन साले हैं। इनमें से एक तरुण इंजीनयर हैं। पूरे परिवार के साथ वे बेंगलुरु में रहते हैं। कभी- कभार सोनारी आना- जाना होता है। सोनारी बुधराम मुहल्ला स्थित घर पर दीपक साहू रहते हैं। एक भाई सोनारी में ही अन्य मकान में रहते हैं। चोरों ने तरुण साहू के हिस्से वाले घर को निशाना बनाया और दरवाजे का ताला तोडकर कमरे के अंदर गए। अलमीरा का लॉक तोड़कर इसमें रखे गहने निकालकर वहां से फरार हो गये। आज सुबह जैसे ही इनकी नींद खुली तो आंगन की ओर का दरवाजा नहीं खुला। इसे चारों ने दरवाजे लोहे की बोल्ट से फंसा दिया था। कमरे में जाकर देखा तो पूरे सामान बिखरा था व अलमारी खुली थी। पुलिस ने जांचापरांत बताया है कि 50 हजार की चोरी हुई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More