रांची: सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की बैठक शनिवार को मुधवन बाजार में संपन्न हुई। इस बाबत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, कि राजधानी में मुहर्रम का जुलूस सदभाव व शांति से निकाला जाएगा। बैठक की अध्यक्षता दोनों खलीफा धौताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी, इमाम बख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो सईद व संचालन महासचिव अकिलुर्रह्मान ने किया।
तय किया गया कि मुहर्रम का जुलूस सदभावना के साथ निकाली जाएगी। इस बाबत सभी अखाड़ों को दिशा-निर्देश दिया गया कि वे अपने अखाड़ों, इमामबाड़ो में आज ही से अस्त्र-शस्त्र का अभ्यास शुरू कर दें। बैठक में धौताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी, इमाम बख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मोहम्मद सईद ने सभी अखाड़ों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से सेंट्रल मुहर्रम कमेटी रांची को अवगत कराने का निर्देश दिया। शहर को इस दौरान हुसैनी परचम से सजाया जाएगा।
बैठक में संरक्षक मंसूर गद्दी, महजूद खलीफा, मोहम्मद तोहिद, उप खलीफा रोजन गद्दी, उपाध्यक्ष आफताब आलम, जमील गद्दी, अब्दुल वाहिद, सऊद खलीफा, हशमत खलीफा, मनोज गद्दी, हैदर गद्दी, महबूब अलाम, सलीम अंसारी, अब्दुल गफ्फार, मो हसन, शोएब खान, मो हाशिम, अब्दुल कलाम, ए सरवर, अशरफ खान, मो उमर, मनसूर चिश्ती, खुर्शीद खान, मो शोएब, अदीब अशरफी, महमूद खलीफा, सन्नू खलीफा, जहांगीर खलीफा, मासूम गद्दी, मीर अनवर हुसैन, मो नईम,मो अमन, मो मिनहाज, समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे।