सामाजिक न्याय प्राप्ति का आधार राजनीतिक ताकत: सुदेश

दर्जनों ने थामा आजसू का दामन
रांची: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा है कि सामाजिक न्याय व विकास की बुनियाद ही पार्टी की राजनीति आधार रही है। राजनीति में हर दल की अपनी प्रतिबद्धता व विचार होता है। प्रदेश की भाषा, संस्कृति, भावना व विचारधारा को सदैव हमने सर्वोपरि माना है। वंचित समाज को आगे किये बगैर विकास नहीं हो सकता है व सामाजिक न्याय को मंजिल पर ले जाने हेतु राजनीतिक ताकत जरूरी है। श्री महतो ने ये बातें आज हरमू रोड स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आहूत मिलन समारोह में कही।
इस मौके पर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू का दामन थाम लिया। श्री महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन को मूर्त रूप देने व सामाजिक रूप से उपेक्षित लोगों की आवाज को बुलंद करने में पार्टी ने अपनी अलग पहचान बनायी है। अब भी हमारे समाज में वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए हमारा संघर्ष जारी है। श्री महतो ने कहा कि महेश्वर साहू संघर्षशील व्यक्ति है और उनकी समाज में पकड़ है। पार्टी में उनके जुड़ने से सामाजिक न्याय और विकास का संकल्प पूरा करने में हमें मदद मिलेगी। पार्टी का दामन थामने के बाद महेश्वर साहू ने कहा कि आजसू ने आंरभ से ही पिछड़ों, दलितों, मूलवासियों, आदिवासियों के लिए संघर्ष किया है। युवाओं व महिलाओं को आजसू पार्टी ने आगे बढ़ाया है। मैं एक सच्चे सिपाही के रुप में पार्टी को आगे बढ़ाने की दिशा मेें काम करुंगा। कहा कि आजसू विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करेगी।
मौके पर संथाल परगना से पूर्व आइआरएस अधिकारी सनत कुमार मरांडी, युवा नेता सुजीत मुर्मू और डेविड डेनियल मुर्मू भी आजसू में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होनेवालों में मोहन लाल, वीरेन्द्र कुमार, आदित्य नारायण प्रसाद, ढलन साव, मुकेशलाल सिन्दुरिया, शकील अख्तर मस्सन, गुलाब चन्द्र मिश्र, दिनेश्वर मंडल, उपेन्द्र गुप्ता, शंकर प्रसाद, बलदेव साव, लालन शर्मा, डॉ देव नारायण, प्रमोद गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार जैसवाल, श्याम बाबु साहा, हरेराम सव, अशोक साव सहित कई लोग शामिल थे। समारोह के दौरान आजसू महासचिव रोशन लाल चौधरी, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, डॉ यूसी मेहता, काशीनाथ सिंह, विजय साहू, बनमाली मंडल, हरीश कुमार, ज्ञान सिन्हा, विरेंद्र प्रसाद, सुनील यादव, बंटी यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More