बीडीओ ने कराया योजनाओं से अवगत

बोकारो: प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने आज पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन 1 बजे तक फोन पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी आम लोगों को दी। आम नागरिकों के सवालों को गंभीरता से सुनकर बीडीओ ने सभी के उचित समाधान व अपने स्तर से की जाने वाली कार्रवाई की बात कही।
बीडीओ ने योजनाओं से लाभ लेने के तरीकों को भी विस्तार पूर्वक समझाया। इस सवाल-जवाब कार्यक्रम के दौरान लाघला पंचायत के मुकेश कुमार ने शौचालय निर्माण की प्रक्रिया पूछी तो बीडीओ ने उन्हें एक लिखित आवेदन के साथ कार्यालय में जमा करने की बात कही। कहा कि योग्यता के अनुसार जल्द ही शौचालय निर्माण करा दिया जाएगा। मानपुर के सुमंत ओझा ने पूछा कि यहां के मध्य विद्यालय में छात्रवृति का पैसा व पोशाक नहीं मिला है। जवाब में बीडीओ ने कहा कि इस शिकायत का आवेदन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पास जमा करें। इस बाबत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने दाखिल खारिज, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन संबंधित जानकारी व समस्या का समाधान टेलिकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पाया। गौरतलब है कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के निदान हेतु प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को अलग-अलग विभाग के अधिकारी लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं का निदान करते है। लोगों ने इस पहल को काफी सराहा है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More