प्रेम प्रसंग में की गयी थी गोलू की हत्या

गोलू कच्छप हत्याकांड का पर्दाफाश
रांची: बुडू थाना पुलिस ने 10 अगस्त को कांची नदी से बरामद शव की गुत्थी सुलझाते हुए घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक गोलू डोरंडा बड़ा घाघरा का रहने वाला था। जिसका प्रेम संबंध शादी से पहले से आरोपी प्रिया कुमारी से था। बाद में उसकी शादी बड़ा घाघरा के सुभाष गोसाई से हो गयी, लेकिन शादी के बाद भी दोनों का मिलने जुलने का सिलसिला जारी था। जिसकी जानकारी होने पर सुभाष गोसाई वगैरह ने साजिश रचकर आठ तारीख को अपनी पत्नी प्रिया से फोन करा कर गोलू को घर बुलवाया व फिर उसकी हत्या कर दी।
इस कांड को उसने सुभाष गोसाई ,विकास गोसाई ,सोहराई गोसाई व प्रिया कुमारी के साथ मिलकर अंजाम दिया। पहले गोलू को हथौड़े से मार कर घायल कर दिया व इसके बाद तलवार से वार कर उसकी हत्या कर रात में ही स्कॉपियो में शव लाद कर कांची ले जा कर नदी में डाल दिया। जिसे बुंडू पुलिस ने 10 अगस्त को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया था। जहां परिजनों की पहचानी करने के बाद पुलिस अनुसंधान करते हुए मामले का पर्दाफाश करते हुए गोलू की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों व वाहन को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का नेतृत्व बुंडू थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने किया। इस बाबत कई थानों के पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More