परिवार परामर्श केंद्र बचा रही टूटते घर: मधु गुप्ता

प्रतुल शाहदेव (फाइल फोटो)
रामगढ़: न्यू महिला कल्याण विकास समिति एनजीओ द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र टूटते बिखरते घरों को बचा रही है। इसी बाबत सोमवार को एक कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्र से आयी महिलाओं को जागरूक किया गया। इसमें ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई। ये महिला समूह की बैठक में परिवार परामर्श की जानकारी देते आ रहे हैं। इस कारण कई परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा है। संस्था की सचिव मधु गुप्ता ने श्री जायसवाल का आभार प्रकट किया है। कहा कि विनोद जायसवाल ने रामगढ़ जिला में महिला समाज के लिए अच्छे कार्य कर रहे हैं। इन्होंने कई घरों को ना सिर्फ बिखरने से बचाया है, बल्कि थाना एवं कोट की दौड़ लगाने से भी बचाव किया है। श्री जायसवाल ने इस बाबत महिलाओं को सम्मानित भी किया।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More