गजराज ने ली बुजुर्ग की जान

खूंटी: रनिया थाना अंतर्गत निश्चितपुर गांव में गुरुवार की देर रात जंगली हाथी ने एक जमकर उत्पात मचाया। उसने इस बाबत एक बुजुर्ग महिला को जान से मार डाला। आनन- फानन में इसकी सूचना दिये जाने के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जबकि वन विभाग की टीम ने परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।
मृतका की पहचान 75 वर्षीय मेरी देवी के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम जंगली हाथी उनके घर के आसपास घूम रहा था। देर रात खाना खाने बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। इसी दौरान करीब 12 बजे के बाद एक हाथी उनके घर के पास पहुंचा और घर में रखा अनाज खाने के लिए घर की दीवार को धक्का दे दिया। इस बाबत घर के अंदर सो रही बुजुर्ग महिला पर दीवार गिर गई व उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More