गिरिडीह: पोती को गला दबाकर दादा ने मार डाला

गिरिडीह: जिले के हीरोडीह थानांतर्गत रेंबा के पातालडीह गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग ने अपनी सोलह वर्षीय पोती की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी भैरो मंडल घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस हत्या के उद्देश्यों व पूरे मामले की तह को जानने के लिहाज से पड़ताल में जुट गई है।
मृतक आरोपी भैरव के बड़े बेटे अनिरुद्ध मंडल की बेटी थी। अनिरुद्ध दिल्ली में काम कर रहा है व विवाद के कारण पिता सहित छोटे भाई से अलग रहता है। मिली जानकारी के अनुसार आशा हीरोडीह के भंडारो स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। सुबह ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौटी थी। उसकी मां टेजनी देवी गांव के स्कूल में खाना पकाने गयी हुई थी। घर आकर उसने बेटी को पानी देने के लिए आवाज दी। कोई जवाब ना मिलने पर कमरे में गई, तो खाट पर बेटी के शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फौरन हीरोडीह थाना प्रभारी और खोरीमहुआ एसडीपीओ राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गये। बताया जा रहा है कि भैरव व उसके बड़े बेटे के बीच 36 का आंकड़ा था।
[URIS id=9499]

