कई पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वंतत्रता दिवस के मौके पर दिये जानेवाले पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है। इस बाबत झारखंड पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति का पुलिस उत्कृष्ट सेवा पदक सहित 19 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है।
पदक पाने वाले 19 पुलिसकर्मियों के नाम हैं – डीएसपी रामेश्वर प्रसाद, लोहरदगा, रणबीर प्रसाद सिंह, जमादार, गुमला, अर्जुन कुमार भगत, इंस्पेक्टर, लोहरदगा, शंकर नाथ, एएसआई, रांची, शंकर कुमार मंडल, एएसआई, बोकारो , रतन लाल नायक, एएसआई , बोकारो , चितरंजन प्रसाद सिंह, एएसआई, रांची, विजय कुमार रंजन, एएसआई कोडरमा, एमडी जमाल अहमद, एएसआई गोड्डा, जेरोम बाखला, हवलदार, नेतरहाट, प्रेम कुमार, हेड कांस्टेबल, रांची, दिनेश प्रसाद, हवलदार, रांची, इफ्तेखार खान, हेड कांस्टेबल, रांची, निरंजन भगत, हेड कांस्टेबल, पलामू, रामेश्वर भगत, हवलदार, खूंटी, इरकान कुजूर, हवलदार खूंटी, पुष्पा टोप्पो, हवलदार, खूंटी, सुनील कुमार , हेड कांस्टेबल चतरा, एमडी अमजद खान, कांस्टेबल, पलामू।
इसके अलावे जिन चार पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक दिये जाने की घोषणा हुई है उनमें रमाकांत प्रसाद, आईएनएसपी ज्योति प्रकाश, एसआई ,जफर इमाम खान, एचएवी व स्व छोटेलाल पासवान, चौकीदार का नाम शामिल हैं। वहीं विशिष्ट सेवा पदक पाने वाले पुलिस अधिकारी का नाम नंद किशोर सिंह है।
[URIS id=9499]

