राज्यपाल ने लगायी बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी

वैदिक विधान से की अराधना
देवघर: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देवघर में बाबा वैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर पूरे वैदिक विधि- विधान से पूजा की। उन्होंने भोले बाबा पर जलार्पण भी किया। पूजनोपरांत उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बाबा से उन्होंने पूरे राज्यवासियों के खुशहाली की कामना की है। कहा कि मैंने भोलेनाथ से प्रार्थना की, कि देश व राज्य के लोग एकता व भाईचारा की भावना से रहें।
राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने कामना की है कि अच्छी बारिश हो, ताकि किसान खुशहाल रहें। इससे पूर्व देवघर पहुंचने पर जिले के वरीय अधिकारियों के साथ वे कछ देर तक परिसदन में रुकीं। यहां से पूजा करने के पश्चात वे बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गईं। महामहिम ने देश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर डीसी राहुल सिन्हा, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ विशाल सागर, बाबा मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे सरदार पंडा प्रतिनिधि सच्चिदानंद झा सहित मंदिर कर्मचारी आदित्य कुमार अमित द्वारी चंदन रावत नंदलाल जा प्रदीप झा सहित कई लोग मौजूद थे।
[URIS id=9499]

